छत्तीसगढ़जशपुरधर्मलोकल न्यूज़
रंगों में सराबोर रहा कांसाबेल: उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई होली
रंग, गुलाल और भाईचारे के साथ मनाया गया होली का पर्व, बच्चे-बुजुर्ग सभी दिखे उत्साह में

कांसाबेल।
उत्साह और उमंग के पर्व होली के अवसर पर कांसाबेल नगर में लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार मनाया। सुबह से ही बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए।
नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर गुलाल लगाकर भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। बच्चे और युवा होली की मस्ती में रंग और गुलाल उड़ाते हुए खूब झूमते दिखाई दिए।
होली के इस पावन अवसर पर पूरे कांसाबेल में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया।
इस प्रकार कांसाबेल में होली का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जहां हर वर्ग के लोग रंगों के इस पर्व में सराबोर नजर आए।
ibnul khan
editor-in-chioef, jashpur times




