छत्तीसगढ़जशपुरधर्मलोकल न्यूज़

फिल्म को लेकर बढ़ा विरोध: “यादव जी की लव स्टोरी” पर रोक की मांग, जशपुर में सौंपा गया ज्ञापन

फिल्म में समाज को नकारात्मक रूप में दर्शाने का आरोप, निष्पक्ष जांच और प्रदर्शन पर रोक की मांग

जशपुर (छत्तीसगढ़) | यादव समाज पर आधारित बताई जा रही फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर छत्तीसगढ़ में विरोध तेज हो गया है। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, जिला जशपुर ने फिल्म को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए इसके प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा ने मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा है।
महासभा का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज को नकारात्मक एवं आपत्तिजनक रूप में दर्शाया गया है, जिससे समाज की प्रतिष्ठा, गरिमा और सम्मान को ठेस पहुँच रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि यादव समाज का इतिहास राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ा रहा है, ऐसे में इस प्रकार का चित्रण अस्वीकार्य है।

महासभा ने यह भी कहा कि फिल्म के संवाद, दृश्य और प्रचार सामग्री के कारण समाज में भ्रम, असंतोष और आक्रोश की स्थिति बन रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। संगठन ने मांग की है कि फिल्म की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाए तथा समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा उचित निर्णय लिया जाए।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी रचनात्मक स्वतंत्रता का विरोध करना नहीं है, बल्कि समाज की गरिमा, सम्मान और आपसी भाईचारे की रक्षा करना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. जे. आर. यादव ,रविशंकर खूंटिया, लहर यादव, इन्द्रनाथ यादव, कालेश्वर यादव, विजय यादव, गणेश यादव, बालेश्वर यादव, लीलापत यादव, गजेंद्र यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महासभा ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र कार्रवाई कर न्यायपूर्ण निर्णय लेगी।

ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!