छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरलोकल न्यूज़

जनप्रतिनिधि की तत्परता: सालिक साय के प्रयास से बनगाँव बी लोकेर में 63 केवी ट्रांसफार्मर लगा, लोकेश्वर महादेव मंदिर मेला हुआ जगमग

लोकेश्वर महादेव मंदिर की ठप विद्युत व्यवस्था बहाल, समिति ने जताया आभार

जशपुर। सालिक साय के प्रयासों से बनगाँव बी लोकेर स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिवरात्रि मेले के लिए तत्काल 63 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।

शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले से पूर्व मंदिर परिसर की विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी थी, जिससे श्रद्धालुओं और मेला समिति में चिंता का माहौल था। मामला जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के संज्ञान में आते ही उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। परिणामस्वरूप 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

अब लोकेश्वर महादेव मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा रहा है और शिवरात्रि मेला पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित हो रहा है।

मंदिर समिति सहित नीलाम्बर यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि का क्षेत्र में होना अत्यंत आवश्यक है, जो जनता की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित करें।

ibnul khan 

editor-in-chief, Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!