सागीभावना में सुशासन शिविर, प्रशासन पहुंचा गांव — समस्याओं का त्वरित निराकरण
“प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉल, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

कांसाबेल / जशपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “प्रशासन गांव की ओर” के तहत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत सागीभावना में विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर शासकीय योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, बिजली, जल संसाधन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, खाद्य, वन, लोक सेवा, ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया।

त्वरित समाधान पर रहा फोकस
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हीरावती पैंकरा, जनपद सदस्य शिप्रा नारायण दास, मंडल भाजपा अध्यक्ष सुदाम पंडा, मंडल महामंत्री केशव पांडे, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोतीलाल भगत, नारायण दास, सरपंच सचिन तिर्की सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी मुनेश्वर बघेल सहित पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर करारोपण अधिकारी मुनेश्वर बघेल ने सभी विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
ibnul khan
editor-in-chief
Jashpur Times – सच सब तक





