प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग तेज, शिक्षक फेडरेशन ने DEO को सौंपा ज्ञापन
प्राथमिक शालाओं में लंबे समय से रिक्त प्रधान पाठक पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

जशपुर।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला जशपुर द्वारा प्राथमिक शालाओं में लंबे समय से रिक्त पड़े प्रधान पाठक पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर को ज्ञापन सौंपा गया।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिले की कई प्राथमिक शालाओं में प्रधान पाठक के पद रिक्त होने के कारण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय से पात्र शिक्षक पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया में देरी से शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने फेडरेशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षित शिक्षकों को राहत मिलेगी और विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें
प्रेम शंकर यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, कांसाबेल),
संतोष जाटवर (ब्लॉक अध्यक्ष, पत्थलगांव),
नरेश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, फरसाबहार),
पुरेंद्र यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, बगीचा),
टिकेश्वर भोय (प्रदेश महासचिव),
पंकज कुमार बेहरा (जिला महासचिव),
मेराज अंसारी (जिला महासचिव),
राकेश कुमार सिंह,
अरविंद कुमार (जिला संगठन मंत्री),
सीलसाय टोप्पो (सलाहकार)
एवं जगदेव पैंकरा शामिल रहे।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सकेगी तथा शिक्षकों का मनोबल भी बढ़ेगा।
ibnul khan
editor-in-chief, JASHPUR TIMES











