संगठन विस्तार में बड़ा कदम, कौशल्या चौहान बनीं मंडल अध्यक्ष
महिला मोर्चा जशपुर की नई टीम में कौशल्या चौहान को अहम दायित्व

पत्थलगाव जशपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जशपुर ने जारी की कार्यकारिणी कौशल्या चैतन चौहान को मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आपको बताते चले की कौशल्या चौहान वर्तमान मे अपने क्षेत्र की जनपद सदस्य है
कौशल्या चौहान लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठनात्मक विस्तार, महिला सशक्तिकरण और जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इबनुल खान
एडिटर-इन-चीफ
Jashpur Times – सच सब तक






