लोकेश्वर महादेव शिवरात्रि मेले में जुटा जनसैलाब, शांतिपूर्ण समस्त कार्यक्रम सम्पन्न विधायक ग्राम प्रतिनिधियों ने दिया विशेष सहयोग
महाशिवरात्रि पर लोकेश्वर महादेव बनगांव बी में भव्य मेला संपन्न, विधायक गोमती साय ने मंदिर विकास हेतु 20 लाख की घोषणा की

विधायक गोमती साय ने 20 लाख की विकास राशि की घोषणा, ग्राम प्रतिनिधियों ने भी दिया सहयोग
जशपुर/बनगांव बी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लोकेश्वर महादेव मंदिर, बनगांव बी में आयोजित दो दिवसीय भव्य शिवरात्रि मेला शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बनगांव बी और लोकेर दोनों ग्रामों के ग्रामीणों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ आयोजन को सफल बनाया।
विशेष रूप से महिला समिति की कार्यकर्ताओं ने पूरी रात सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी संभाली और आयोजन को व्यवस्थित बनाए रखा।
विधायक गोमती साय की विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय भी बनगांव बी स्थित ऐतिहासिक लोकेश्वर महादेव मंदिर पहुँची थीं। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।
विधायक गोमती साय ने लोकेश्वर महादेव मंदिर के विकास के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और विकास सरकार की प्राथमिकता है तथा मंदिर परिसर को सुविधायुक्त और आकर्षक बनाया जाएगा।
आय-व्यय की जानकारी और अनुदान घोषणा
समापन कार्यक्रम में जुजेस्टी यादव द्वारा मेला समिति के आय-व्यय का सार्वजनिक विवरण प्रस्तुत किया गया।
बनगांव सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र भगत तथा लोकेर सरपंच प्रतिनिधि कृष्णा पैंकरा ने लोकेश्वर महादेव सेवा समिति को अपनी ओर से 20-20 हजार रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
ग्राम सरपंच करमिला, जोगेंद्र भगत, लोकेर सरपंच बलमती कृष्णा पैंकरा ने भी आयोजन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई।
👮♂️ पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था
मेले की सुरक्षा व्यवस्था बागबहार पुलिस द्वारा संभाली गई। थाना प्रभारी अशोक शर्मा अपनी टीम के साथ रात्रिकालीन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पुलिस की सतर्कता के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

🎤 मंच संचालन और समिति की भूमिका
पूरे मेला अवधि के दौरान मंच संचालन एवं मीडिया समन्वय का कार्य नीलांबर यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संचालक राजेंद्र पैंकरा ने सभी अतिथियों, समिति सदस्यों, पुलिस प्रशासन और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लोकेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष सुन्दर भगत, बनगांव उपसरपंच हाज़िर रज़ा, संग्राम साय, रामकुमार, मनबहाल पैंकरा, तेजराम पैंकरा, महेश पैंकरा, महेंद्र यादव, राजेश्वर भगत, विजय पैंकरा, दशरथ पैंकरा सुखलाल, सुखसाय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सामूहिक प्रयास से सफल आयोजन
कार्यक्रम के सफल समापन पर लोकेश्वर महादेव सेवा समिति ने सभी ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
शिवरात्रि मेला ने एक बार फिर क्षेत्रीय एकता, आस्था और सामाजिक सहयोग की मिसाल प्रस्तुत की।
इबनुल खान
एडिटर-इन-चीफ , Jashpur Times






