छत्तीसगढ़जशपुरधर्मलोकल न्यूज़
Trending

महाशिवरात्रि पर लोकेश्वर महादेव को 20 लाख की सौगात, बनगांव पहुँची विधायक गोमती साय

महाशिवरात्रि पर लोकेश्वर महादेव मंदिर पहुँची विधायक गोमती साय, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएँ और विकास कार्यों की घोषणा

जशपुर/पत्थलगांव। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय बनगांव बी और लोकेर के मध्य भरारी नदी तट पर स्थित ऐतिहासिक लोकेश्वर महादेव मंदिर पहुँचीं।

विधायक ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात की और सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान उन्होंने लोकेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। बताया गया कि इस राशि से मंदिर परिसर में आवश्यक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

विधायक गोमती साय ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और विकास सरकार की प्राथमिकता है। लोकेश्वर महादेव क्षेत्र की आस्था का केंद्र है, इसे और अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

ibnul khan 

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!