खेलछत्तीसगढ़जशपुरदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सरगुजा ओलंपिक जशपुर में कांसाबेल का जलवा, बालक-बालिका व सीनियर वर्ग में पदकों की झड़ी

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक जशपुर में विकासखंड कांसाबेल के खिलाड़ियों ने बालक, बालिका और सीनियर वर्ग में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

जशपुर/कांसाबेल।
जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक जशपुर में विकासखंड कांसाबेल के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया। बालक, बालिका तथा सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।


 बालक वर्ग की उपलब्धियां

  • 100 मीटर – प्रथम

  • 200 मीटर – प्रथम

  • 4×100 रिले – प्रथम

  • कुश्ती – प्रथम

  • फुटबॉल – तृतीय

  • वॉलीबॉल – तृतीय

  • खो-खो – द्वितीय


 बालिका वर्ग की उपलब्धियां

  • 200 मीटर – प्रथम

  • लंबी कूद – द्वितीय

  • भाला फेंक – द्वितीय

  • तवा फेंक – प्रथम

  • खो-खो – द्वितीय

  • वॉलीबॉल – प्रथम


🏆 सीनियर (पुरुष) वर्ग

  • खो-खो – प्रथम

  • फुटबॉल – तृतीय

  • कबड्डी – तृतीय

  • वॉलीबॉल – तृतीय

  • 4×100 रिले – तृतीय

  • 100 मीटर – तृतीय

  • 200 मीटर – द्वितीय

  • बैडमिंटन – द्वितीय


महिला वर्ग

  • 4×100 रिले – तृतीय स्थान


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कांसाबेल के खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

ibnul khan 

editor-in-chief, Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!