खेलछत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़

कांसाबेल कॉलेज का भव्य वार्षिकोत्सव | सालिक साय ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

कांसाबेल महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

कांसाबेल/जशपुर। नवीन शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार सम्मान समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला मंत्री आलोक सारथी, जनपद पंचायत सदस्य शिप्रा दास, मंडल महामंत्री केशव पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, सरपंच अनिल खलखो, उपसरपंच अमित जिंदल, सातुन गर्ग, नारायण दास, अरविंद स्वर्णकार सहित कांसाबेल के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कुसुम माधुरी टोप्पो ने स्वागत उद्बोधन में वर्षभर की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विविध गतिविधियों की महत्ता पर बल दिया।

महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) पदमलोचन चौहान ने प्रस्तुत किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जशपुर अंचल की आदिवासी संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए।
उषा किरण पैंकरा, मीनाक्षी यादव, नेहा चौहान (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) सहित अन्य छात्राओं ने पारंपरिक गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी।

बस्तर एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति संदीप कुमार, भूमिका चांद, प्रीति, प्रेमलीला सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने दी, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों और छत्तीसगढ़ की जनजातीय वेशभूषा में यश कुमार, भारती चौहान और अदिति टोप्पो ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी।


 विजेताओं को मिला सम्मान

खेलकूद, पकवान, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर, भाषण, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने और उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफलता के शिखर तक पहुँचने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में बागबहार महाविद्यालय के प्राचार्य छविलाल सिदार, विपिन तिर्की एवं स्टाफ तथा लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी से डॉ. किशोर मिंज, डॉ. दीनानाथ सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

मंच संचालन सहायक प्राध्यापक (वनस्पति) उमाशंकर साहू ने किया, जबकि कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) अनुप कुजूर ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थी एवं स्टाफ — अनामिका पैंकरा, जेनिफर मिंज, समीर पन्ना, आ.पी. साडिल्य, बालकेश्वर, अतिथि शिक्षक लक्ष्मी पटेल, दीपक पटेल, रीतु सहित अन्य उपस्थित रहे।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF, JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!