केंद्रीय बजट 2026-27 पर कांसाबेल में भाजपा किसान संवाद, प्रदेश नेतृत्व ने गिनाईं किसान हितैषी घोषणाएँ
कांसाबेल भाजपा कार्यालय में आयोजित किसान संवाद में बजट की किसान हितैषी घोषणाओं पर चर्चा, प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं की रही भागीदारी

कांसाबेल | जशपुर
केंद्रीय बजट 2026-27 पारित होने के बाद कांसाबेल स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा “किसान संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस बार केंद्रीय बजट में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में किए गए प्रावधानों और योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जशपुर एवं सरगुजा संगठन सह प्रभारी सुनील गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट किसानों के हित में अब तक के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है। उन्होंने कहा कि होली से पूर्व किसानों को धान की बोनस राशि प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि किसान मोर्चा संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है और पार्टी की रीढ़ की हड्डी के समान कार्य करता है।
कार्यक्रम का संचालन शांतनु गर्ग ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदाम पांडा ने किया।
सम्मेलन के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुनेश्वर केशर तथा मखाना बोर्ड से जुड़े अशोक गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी के प्रथम बार भाजपा कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कांसाबेल गणेश जैन, भाजपा महामंत्री केशव पांडे, शिव यादव, समरजीत चांद, देवदत्त सिंह, अमित जिंदल, पार्थ सिंह, घनश्याम अग्रवाल, नारायण दास ,अंशु जैन, अरविंद स्वर्णकार, पवन यादव, मनप्यारी बाई, काशीराम, उपेंद्रनाथ साय, जमुना सिंह, रामकुमार रवानी, रामकुमार, बलराम चक्रेश, एंजेलिना टोप्पो, सत्यनारायण सिंह, ओम प्रकाश साय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में किसानों से संवाद कर बजट की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
ibnul khan
editor-in-chief, JASHPUR TIMES










