जनकल्याणजशपुरराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जशपुर में अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम | गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

‘इंडिया इन स्पेस’ कार्यक्रम में 10 हजार विद्यार्थियों से संवाद, अंतरिक्ष विज्ञान की संभावनाओं पर जोर

जशपुर | छत्तीसगढ़
इंडिया इन स्पेस’ थीम पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री एवं अशोक चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने अंतरिक्ष अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान में अपार संभावनाएं हैं और जशपुर के बच्चे भी इस क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान, तकनीक और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज अंतरिक्ष विज्ञान केवल वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के लिए करियर और नवाचार के नए द्वार खोल रहा है।

केरेगांव होम-स्टे का भ्रमण, ग्रामीण पर्यटन की सराहना

जशपुर प्रवास के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने देशदेखा के समीप केरेगांव होम-स्टे का भ्रमण भी किया। यहां की आदिवासी संस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और पारंपरिक व्यंजनों से वे विशेष रूप से प्रभावित नजर आए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण पर्यटन आजीविका सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बन सकता है और इससे स्थानीय समुदाय को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

एकलव्य विद्यालय घोलेंग में ग्राउंड स्टेशन का शुभारंभ

अपने दौरे के दौरान अशोक चक्र से सम्मानित अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, घोलेंग में ग्राउंड स्टेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए अंतरिक्ष विज्ञान, गगनयान मिशन, तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि
“बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और अनुशासन सबसे जरूरी है।”

इस पहल से जशपुर के विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ibnul khan

editor-in-chief,JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!