छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नई नियुक्ति, कांसाबेल मंडल अध्यक्ष बने सलाउद्दीन खान उर्फ सोनू

जिला अध्यक्ष हदीस अंसारी ने किया कार्यकारिणी विस्तार, कांसाबेल में संगठन को मिली नई जिम्मेदारी

जशपुर/कांसाबेल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष हदीस अंसारी ने कांसाबेल मंडल अध्यक्ष पद पर सलाउद्दीन खान उर्फ सोनू का चयन किया है।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

सलाउद्दीन खान उर्फ सोनू ने जशपुर टाइम्स से चर्चा करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने जिला अध्यक्ष हदीस अंसारी, भाजपा नेता सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, महामंत्री केशव पांडे तथा घनश्याम अग्रवाल सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सलाउद्दीन खान उर्फ सोनू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF, JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!