धान खरीदी में 2 दिन की बढ़ोतरी से किसानों को बड़ी राहत, बागबहार में सफल रहा धान विक्रय
धान खरीदी की समयसीमा बढ़ने से बागबहार के किसानों को राहत, Jashpur Times की ग्राउंड रिपोर्टिंग का दिखा असर

जशपुर।
जशपुर टाइम्स ने धान खरीदी के दौरान उत्पन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए बागबहार धान मंडी पहुंचकर किसानों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया था। किसानों की परेशानी और उनकी मांगों को JT के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा धान खरीदी की समयसीमा में दो दिनों की वृद्धि का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से बागबहार क्षेत्र के सैकड़ों ऐसे किसान, जो निर्धारित समय में अपना धान विक्रय नहीं कर पाए थे, उन्हें बड़ी राहत मिली।
अतिरिक्त समय मिलने के बाद किसान अपना धान सफलतापूर्वक बेच पाए। जशपुर टाइम्स की टीम ने पुनः किसानों से बातचीत की, जहां किसानों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान साफ नजर आई। किसानों ने कहा कि समयसीमा बढ़ने से उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सका।
किसान भाइयों ने धान खरीदी की अवधि बढ़ाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया और जशपुर टाइम्स की भूमिका की भी सराहना की, जिसने उनकी आवाज को समय पर उठाया।
ibnul khan
editor-in-chief
Jashpur Times – सच सब तक।











