छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़

आमीन मेमन के जन्मदिन पर कांसाबेल में सेवा दिवस, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण

कांसाबेल शासकीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण, कांग्रेस पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

कांसाबेल / जशपुर। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष माननीय श्री आमीन मेमन के जन्मदिन के अवसर पर कांसाबेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यकर्ताओं ने शासकीय अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया तथा उनका हालचाल जाना। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांसाबेल के अध्यक्ष अभिमन्यु सिदार, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव रनवीर सिंह भाटिया पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक शर्मा, आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष दिनेश राय, युवा नेता छोटू महाराज सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ibnul khan

editor-in-chief

Jashpur Times – सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!