क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

नशे के सौदागरों पर प्रहार: जशपुर पुलिस ने पकड़ा 55 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

नारायणपुर में 1 क्विंटल 85 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

JASHPUR TIMES | नारायणपुर (जशपुर)

जशपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रानीकोंबो में कार्रवाई करते हुए 01 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जप्त गांजे की बाजार कीमत लगभग 55 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।


क्रेटा कार में छुपाकर ले जा रहे थे गांजा

पुलिस के अनुसार, आरोपी तस्कर क्रेटा कार क्रमांक UP-32-HF-0299 में गांजा छुपाकर उड़ीसा के मलकानगिरी से उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे थे।
पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान बीच सीट के नीचे एवं डिक्की में कारपेट के नीचे छुपाकर रखे गए पीली प्लास्टिक टेप से लिपटे 180 पैकेट गांजा बरामद किए।


मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 20 जनवरी 2026 की तड़के 03 से 04 बजे के बीच थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, थाना बगीचा पुलिस टीम के साथ ग्राम रानीकोंबो मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।
इसी दौरान कुनकुरी की ओर से आ रही संदिग्ध क्रेटा कार को घेराबंदी कर रोका गया।


जप्त गांजा

गिरफ्तार आरोपी तस्करों के नाम

1️⃣ शान मोहम्मद उर्फ सानू, उम्र 22 वर्ष
निवासी – जगदीशपुर, मानपुरलाल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

2️⃣ सुहैल अहमद, उम्र 19 वर्ष
निवासी – सरौरकला, कमलापुर, थाना सीतापुर, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश)

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के कहने पर ले जा रहे थे। लखनऊ के तीसरे तस्कर की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में धारा 20(बी)(2)(C) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार एवं दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

इस कार्रवाई में
उप निरीक्षक अमरबेल मिंज, अनिल कामरे, नरेश मिंज,
प्रधान आरक्षक उमेश मिंज,
आरक्षक अविनाश सोनी एवं कुलदीप खलखो
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


शशि मोहन सिंह
SSP जशपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि- नारायणपुर क्षेत्र में गांजा तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार जारी है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

by- ibnul khan

editor-in-chief, Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!