क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

कोनपारा धान घोटाला: 6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड जयप्रकाश साहू गिरफ्तार

6.55 करोड़ की शासकीय क्षति, बारदाना घोटाला भी जांच के दायरे में

JASHPUR TIMES | तुमला (जशपुर)

धान उपार्जन केंद्र कोनपारा (तुमला) में खरीफ वर्ष 2024–25 के दौरान हुए ₹6.55 करोड़ के बड़े धान घोटाले में जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
इस मामले के मास्टरमाइंड और फरार आरोपी समिति प्रबंधक जयप्रकाश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


दमोह से कोरबा तक भागता रहा आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी जयप्रकाश साहू अत्यंत शातिर किस्म का व्यक्ति है।
FIR दर्ज होते ही वह दमोह (मध्यप्रदेश) में छिप गया था और लगातार दूसरों के नाम से मोबाइल सिम निकालकर उपयोग कर रहा था।
जशपुर पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते वह विकास नगर, कुसमुंडा (कोरबा) में छिपकर रह रहा था, जहां से पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।


6.55 करोड़ की धांधली का पूरा गणित

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि—

  • खरीदी गई धान : 1,61,250 क्विंटल
  • मिल व संग्रहण केंद्रों को भेजी गई धान : 1,40,663.12 क्विंटल
  • कमी पाई गई धान : 20,586.88 क्विंटल

➡️ प्रति क्विंटल ₹3100 की दर से
➡️ धान मूल्य नुकसान : ₹6,38,19,328
➡️ बारदाना (4898 नग) नुकसान : ₹17,07,651

कुल शासकीय क्षति : ₹6,55,26,979


06 आरोपियों ने मिलकर दिया था घोटाले को अंजाम

इस प्रकरण में कुल 06 आरोपी शामिल पाए गए हैं—

  1. भुनेश्वर यादव – प्राधिकृत अधिकारी
  2. जयप्रकाश साहू – समिति प्रबंधक (गिरफ्तार)
  3. शिशुपाल यादव – फड़ प्रभारी (पूर्व में गिरफ्तार)
  4. जितेंद्र साय – कंप्यूटर ऑपरेटर
  5. अविनाश अवस्थी – सहायक फड़ प्रभारी
  6. चंद्र कुमार यादव – उप सहायक फड़ प्रभारी

शेष 04 आरोपी अभी फरार, जिनकी सघन तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर
थाना तुमला में आरोपियों के विरुद्ध
बीएनएस की धारा 318(4), 320, 336, 338 एवं 61
के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


इस कार्रवाई में

एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल,
थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम,
सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी,
प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक,
आरक्षक संतोष राम
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एसएसपी जशपुर का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा— धान उपार्जन केंद्र कोनपारा में 6.55 करोड़ की अनियमितता के मामले में फरार आरोपी जयप्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष चार फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जांच लगातार जारी है।


IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF, JASHPUR TIMES – सच सब तक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!