कांसाबेल NH-43 हादसा: ट्रैक्टर की लापरवाही से बाइक सवार युवक गंभीर, FIR दर्ज
NH-43 पर लापरवाही से ट्रैक्टर मोड़ने के कारण हुआ हादसा, चालक फरार

कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-43 पर लमडांड़–पोंगरो के बीच जंगल क्षेत्र में दिनांक 24 जनवरी 2026 (शनिवार) की रात लगभग 08:00 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शांतिनगर कांसाबेल निवासी किसान विमल कुमार लकड़ा (उम्र 65 वर्ष) के पुत्र डेविड लकड़ा (उम्र 35 वर्ष) अपनी माता को पुश्तैनी ग्राम सरईटोला छोड़कर अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG14 ML 4752 से वापस कांसाबेल लौट रहे थे। इसी दौरान सामने की दिशा से आ रहे रेत से भरी ट्रॉली सहित मैसी फर्ग्यूसन 1035 DL ट्रैक्टर (क्रमांक CG13 UG 2198) के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अचानक बीच सड़क में ट्रैक्टर मोड़ दिया।

अचानक हुए इस टर्न के कारण बाइक ट्रैक्टर के बड़े पिछले चक्के से टकरा गई, जिससे डेविड लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना राहगीरों द्वारा परिजनों को दी गई, जिसके बाद पड़ोसी ददिबल प्रसाद विश्वकर्मा निजी वाहन से घायल को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांसाबेल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के दौरान घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अम्बिकापुर रेफर कर दिया।

वर्तमान में घायल डेविड लकड़ा का इलाज होलीक्रॉस हॉस्पिटल, अम्बिकापुर के आईसीयू में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल के हाथ, पैर, सीना एवं टुड्डी (कमर) में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष द्वारा थाना कांसाबेल में आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 125(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस ट्रैक्टर क्रमांक CG13 UG 2198 के चालक एवं मालिक की तलाश कर रही है।
ट्रैक्टर के ट्राली पूरी तरह से जंग लगा हुआ है ना रिफ्लेक्टर था न रेडियम न लाइट जिससे अंधेरे में ओ ट्रेक्टर दिख भी नही रहा था ये भी एक वजह है इस हादसे की
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIF, JASHPUR TIMES




