छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

CM विष्णुदेव साय का कांसाबेल दौरा: भाजपा कार्यालय उद्घाटन, मन की बात में नवाचार और विकास पर जोर

कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ की 130वीं कड़ी सुनी, सिंचाई योजनाओं और बस्तर विकास पर दिया संदेश

आज कांसाबेल पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भाजपा कार्यालय आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के कांसाबेल पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल स्थित जीर्णोद्धार किए गए भाजपा कार्यालय का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, तुलसी कौशिक, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, कांसाबेल मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, पत्थलगांव मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 130वीं कड़ी को सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम को विधायक गोमती साय एवं सुनील गुप्ता ने भी सम्बोधन किया

मन की बात पर मुख्यमंत्री का उद्बोधन

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवाचारों और दूरदर्शी सोच की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मन की बात देश के प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक नवाचार के लिए प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री ने बस्तर के हेमचंद यादव वैद्यराज का मन की बात में उल्लेख किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह बस्तर जैसे अंचलों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर क्षेत्र तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है

नक्सलवाद पर बात करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जटिल समस्या अब अपने अंतिम चरण में है और बहुत जल्द नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा होगा, जिससे बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शांति और विकास को और गति मिलेगी।

सिंचाई और विकास योजनाओं पर बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा 1500 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2800 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे लगभग 76 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
उन्होंने जशपुर जिले की हल्दीमुंडा सिंचाई परियोजना, हथगढ़ा डायवर्सन परियोजना सहित अन्य अधूरी परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।साथ ही मुख्यमंत्री ने बगिया एनीकट परियोजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके पूर्ण होने से कांसाबेल क्षेत्र के दर्जनों गांवों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और किसानों की सिंचाई समस्या का स्थायी समाधान होगा।

जशपुरिया संस्कृति का रंग

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री साय सुनील गुप्ता कॉम्प्लेक्स सह कार्यालय पहुंचे, जहां जशपुरिया नृत्य के माध्यम से उनका पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने जशपुर की लोकसंस्कृति की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की पहचान बताया।

इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जैन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी बैजनाथ गोयल, अजय सोनी

भी मुख्यमंत्री के साथ हेलिकाप्टर से आगे के कार्यक्रम के लिए उड़ान भरे

इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल, धर्मपाल, आलोक सारथी, केशव पांडे, घनश्याम अग्रवाल, अंशु जैन, कमलेश बंसल, अनुराग जैन, सुभाष गुप्ता, लट्टू शर्मा, बालेश्वर, चक्रेश, राजकुमार गुप्ता, लरसु, शान्तनु गर्ग, मिर्धा, त्रिलोचन यादव, आकाश पारिक, अरविंद स्वर्णकार, सलाउद्दीन सोनू खान, उपसरपंच अमित जिंदल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF, JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!