सचिन पायलट की घोषणा के बाद कांसाबेल ब्लॉक कांग्रेस की कमान अभिमन्यु सिदार को

कांसाबेल (जशपुर)।
कांसाबेल विकासखंड में आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी विकासखंडों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अभिमन्यु सिदार की नियुक्ति की गई है।
अभिमन्यु सिदार की नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। कांग्रेसियों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं।
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएँ
इस अवसर पर कुलविंदर सिंह भाटिया, रवि शर्मा, मार्सेल एक्का,कुलवंत सिंह भाटिया प्रेमानुस मिंज,कलीम खान ,मुकेश गुप्ता, रणजीत यादव, ललित जैन, हंसराज अग्रवाल , दिनेश रॉय ,गबुआ खान, संजय पाठक, हर्षविजय एक्का, सचिन तिर्की,पूनम गुप्ता अजीत साय, लीलापत यादव, विवेक एक्का, अंकित गोयल, सफीउल्लाह खान, रज्जू भाटिया, दिनेश रॉय, मयंक शर्मा, अमृत टोप्पो, सोमल तिर्की, टिक्कू बंशल, संजय सोनी, शुभम गुप्ता, अमित एक्का, सदाशिव यादव, महेंद्र यादव, कमल भगत, राजेश पैंकरा, सुराजनाथ विश्वकर्मा एवं रेमिस तिर्की सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अभिमन्यु सिदार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री के गृह ब्लॉक में बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व निभाना आसान नहीं है। ऐसे में अभिमन्यु सिदार के लिए यह जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संगठन को नई मजबूती देने का अवसर भी है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अभिमन्यु सिदार के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाएगा।
इबनुल खान
एडिटर-इन-चीफ , जशपुर टाइम्स






