Uncategorized

जशपुर के नए पुलिस कप्तान बने डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS), 22वें एसपी के रूप में संभाला पदभार

2011 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. लाल उमेद सिंह ने संभाली जशपुर की कमान, कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

जशपुर  | जशपुर टाइम्स

जशपुर जिले में पुलिस प्रशासन को नया नेतृत्व मिल गया है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) ने दिनांक 25 जनवरी 2026 को जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

राज्य शासन द्वारा यह आदेश 22 जनवरी 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से जारी किया गया था। इसके तहत लंबे समय से जशपुर में पदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्थानांतरण करते हुए उन्हें रायगढ़ जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

2011 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह वर्ष 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे रायपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और सख्त कानून-व्यवस्था के लिए उनकी पहचान मानी जाती है।

वीवीआईपी जिला जशपुर में बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के गृह जिले एवं वीवीआईपी जिला माने जाने वाले जशपुर में कानून-व्यवस्था, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों और संगठित अपराध पर नियंत्रण को लेकर नए पुलिस कप्तान के सामने कई अहम चुनौतियाँ रहेंगी।

पदभार ग्रहण के बाद जशपुर जिले में पुलिसिंग के नए दृष्टिकोण, सख्त कार्रवाई और तकनीकी सुदृढ़ीकरण की रणनीति देखने को मिल सकती है।

प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा अहम बदलाव

जिले में पुलिस प्रशासन के इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आमजन और प्रशासनिक हलकों को उम्मीद है कि डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) के नेतृत्व में जशपुर पुलिस और अधिक सशक्त, प्रभावी और जनविश्वास आधारित कार्यप्रणाली के साथ आगे बढ़ेगी।


ibnul khan

editor-in-chief

Jashpur Times
सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!