छत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़

जशपुर के नए SP बने लाल उम्मेद सिंह IPS, SSP शशि मोहन सिंह का रायगढ़ तबादला

छत्तीसगढ़ शासन के तबादला आदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 जनवरी 2026 को नवा रायपुर से जारी हुआ आदेश

जशपुर | Jashpur Times
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत जशपुर जिले में पुलिस प्रशासन की कमान में अहम बदलाव किया गया है। लंबे समय से जिले में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का स्थानांतरण करते हुए उन्हें रायगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं, रायपुर में अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लाल उम्मेद सिंह को छत्तीसगढ़ के वीवीआईपी जिला जशपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। यह आदेश 22 जनवरी 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया।

शासन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार यह तबादला भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल के तहत किया गया है। नए पुलिस अधीक्षक के रूप में लाल उम्मेद सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा अपराध रोकथाम को लेकर नई रणनीति अपनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के साथ-साथ एक संवेदनशील एवं रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन में यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है

————————————-

ibnul khan 

editor-in-chief, Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!