छत्तीसगढ़जशपुरराज्यलोकल न्यूज़

जशपुर: गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, यूडी मिंज के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन

गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी रामेश्वर साहू ने किया ध्वजारोहण, यूडी मिंज रहे मुख्य अतिथि

जशपुर | जशपुर टाइम्स

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय जशपुर में राष्ट्रीय पर्व को गरिमा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, फायरब्रांड नेता एवं कुनकुरी के पूर्व विधायक श्री यू.डी. मिंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री यू.डी. मिंज ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री रामेश्वर साहू को ध्वजारोहण का सम्मान प्रदान किया। श्री साहू द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया, जिसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू.डी. मिंज ने पार्टी के संदेश का वाचन करते हुए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र—की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टीजन उपस्थित रहे। आयोजन देशभक्ति, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति संकल्प के साथ संपन्न हुआ।.

ibnul khan 

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!