BRAKING NEWS बनगांव में जंगली हाथियों का आतंक, 3 मकान क्षतिग्रस्त; ग्रामीण बाल-बाल बचे
BRAKING NEWS बनगांव में हाथियों की दहशत | 3 मकान क्षतिग्रस्त

BRAKING NEWS पत्थलगाव | ग्राउंड रिपोर्ट JASHPUR TIMES
लुड़ेग वन परिक्षेत्र अंतर्गत बनगांव बी में जंगली हाथियों की आवाजाही से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बीती रात हाथियों के एक दल में शामिल दो हाथी रिहायशी इलाके में प्रवेश कर गए, जिससे तीन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि समय रहते लोगों के बाहर निकल जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।
अल्बेस्टर के मकान को किया चकनाचूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथियों ने सबसे पहले विशेश्वर पैंकरा के अल्बेस्टर से बने मकान को पूरी तरह तोड़ दिया। इसके बाद दो अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचाया। हाथी आगे बढ़ते हुए हाइवे की ओर निकल गए, जहां सुंदर पैंकरा के मकान को करीब एक घंटे तक तोड़ते रहे। घर में रखे अनाज (धान) की बोरियों पर मलबा गिर गया। सौभाग्य से, घर के लोग पहले से ही शोर सुनकर बाहर निकल चुके थे।
रातभर जागकर गांव की हुई रक्षा
घटना के बाद बनगांव के साथ-साथ शेखरपुर, डुमर बहार और बिच्छिकानी के सैकड़ों ग्रामीण वनकर्मियों के साथ मिलकर रातभर पहरेदारी करते रहे। हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए पटाखों, ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद ली गई। बार-बार रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हाथियों को रोकने का प्रयास देर रात तक जारी रहा।
🔹 नुकसान का आकलन सुबह होगा
हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए मकानों में हुए नुकसान का आधिकारिक आकलन सुबह किया जाएगा। गांव के किनारे बसे परिवारों में भय का माहौल बना रहा और कई लोगों ने आग जलाकर पूरी रात जागकर गुजारी।
🔹 ग्राउंड रिपोर्टिंग
हाथियों की समस्त गतिविधियों और हालात की ग्राउंड रिपोर्टिंग Jashpur Times द्वारा लगातार की जा रही है, जो YouTube, Facebook और Instagram पर देखी जा सकती है।
Ground Coverage:
Ibnul Khan
Editor-in-Chief, Jashpur Times







