छत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगीचा में गौरव पथ का किया भूमिपूजन, 13 करोड़ से बदलेगी शहर की तस्वीर

13 करोड़ की लागत से आधुनिक सड़क व बेहतर यातायात व्यवस्था की तैयारी

जशपुर | 15 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बगीचा विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा में बस स्टैंड के समीप गौरव पथ निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक लगभग 13 करोड़ रुपये (1279.77 लाख) की लागत से निर्मित की जाएगी।

नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

गौरव पथ निर्माण की मांग नगर पंचायत बगीचा के नागरिक लंबे समय से कर रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए जाने से बगीचा के आम नागरिकों में हर्ष का माहौल है। नगरवासियों ने इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर गोमती साय (उपाध्यक्ष, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक पत्थलगांव), रायमुनि भगत (विधायक जशपुर), सालिक साय (जिला पंचायत अध्यक्ष), शौर्य प्रताप सिंह जुदेव (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत), प्रभात सिदाम (अध्यक्ष, नगर पंचायत बगीचा), गेंद बिहारी सिंह (जिला पंचायत सदस्य), अरविंद गुप्ता (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष), कृष्णा राय,
दीपक कुमार झा (आईजी), रोहित व्यास (कलेक्टर जशपुर), शशि मोहन सिंह (एसएसपी जशपुर) सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

यातायात और सौंदर्यीकरण को मिलेगा बढ़ावा

उल्लेखनीय है कि यह निर्माण कार्य अधोसंरचना मद अंतर्गत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा स्वीकृत किया गया है।
गौरव पथ के निर्माण से नगर की सौंदर्यता में वृद्धि होगी, साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की भी संभावना है।

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

नगर पंचायत बगीचा के नागरिकों ने गौरव पथ निर्माण कार्य की स्वीकृति और भूमिपूजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना बगीचा नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

ibnul khan 

aditor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!