छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरराज्यलोकल न्यूज़

कांसाबेल में धान खरीदी केंद्रों का रामपुकार सिंह ठाकुर ने किया निरीक्षण, किसानों की समस्याओं पर सख्त निर्देश

धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर दिया जोर

कांसाबेल में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

जशपुर / कांसाबेल।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपुकार सिंह ठाकुर ने कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत संचालित सभी धान खरीदी केंद्रों का सघन दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर धान बिक्री में आ रही समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा स्वीकार्य नहीं है। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तौल, भुगतान एवं अन्य प्रक्रियाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

इस अवसर पर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष मारसेल एक्का, उपाध्यक्ष विजय यादव, जिला सचिव हंसराज अग्रवाल, कुलवंत सिंह भाटिया, मुकेश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक शर्मा, अंकित गोयल, रणजीत यादव, अभिमन्यु सिदार, अधिस्वर साय, रिमिश तिर्की सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने भी किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। निरीक्षण कार्यक्रम के बाद किसानों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

ibnul khan

editor-in-chief -JASHPUR TIMES 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!