छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरलोकल न्यूज़

बगिया में ‘गजरथ यात्रा-2025’ पुस्तक का विमोचन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 6 वनकर्मियों को किया सम्मानित

मानव-हाथी द्वंद प्रबंधन, जागरूकता और तकनीकी पहलों का समग्र दस्तावेज बनी ‘गजरथ यात्रा-2025’

जशपुर / बगिया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निज निवास बगिया में ‘गजरथ यात्रा-2025’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक जशपुर जिले में मानव-हाथी द्वंद प्रबंधन को लेकर किए गए कार्यों, उपलब्धियों और तकनीकी पहलों का समग्र दस्तावेज है।

पुस्तक में जशपुर जिले के हाथी विचरण क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों का वर्गीकरण, विद्यालय स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान, गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना, एनीमल ट्रैकर ऐप के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण, तथा जिलेभर में गजरथ यात्रा के विस्तार एवं उपलब्धियों का विस्तार से समावेश किया गया है।


 उत्कृष्ट कार्य के लिए वनकर्मी सम्मानित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाथी-मानव द्वंद को कम करने और जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 6 वनकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में—

  • वनपाल उमेश पैंकरा

  • वनरक्षक दुर्गेश नंदन साय

  • आरआरटी से महत्तम राम सोनी, गणेश राम, रविशंकर पैंकरा

  • हाथी मित्र दल से फूल सिंह सिदार
    शामिल हैं।


 मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पुस्तक में समाहित जानकारियां आमजन को हाथियों के व्यवहार को समझने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और आवश्यक सतर्कता उपाय अपनाने में सहायक होंगी।
उन्होंने विद्यालय स्तर पर चल रहे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ना भविष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही सम्मानित वनकर्मियों और आरआरटी सदस्यों की सतर्कता, साहस और सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से कई गांवों में बड़ी घटनाएं टल सकीं और जान-माल की रक्षा संभव हुई।


 कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह तथा वनमंडलाधिकारी शशि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

Jashpur Times – सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!